फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध कब्जाधारियों को बिजली कनेक्शन देने के आरोप

अवैध कब्जाधारियों को बिजली कनेक्शन देने के आरोप

Mon, 25 Jun 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जाधारियों को बिजली कनेक्शन देने के आरोप
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गोरखूवाला के ग्राम अंबीवाला निवासी कल्याण सिंह पुत्र दिवडूराम ने राजनीतिक द्वेष भावना पर छोटे व्यापारियों को तंग करने के आरोप जड़े हैं। आरोप है कि नेपाली, यूपी, बिहार व कलकत्ता प्रवासी अतिक्रमणकारियों को विभाग ने कैसे अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लगा दिए। आरटीआई से खुलासा हुआ है कि अतिक्रमणकारियों के करीब डेढ़ दर्जन दुकानों में बिजली के अवैध कनेक्शन लगे हैं लेकिन राजनीतिक इशारे पर निर्धन 3-4 लोगों के एक्सटेंशन वाले कनेक्शन ही काटे जा रहे हैं। इससे स्थानीय छोटे दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री, संबंधित विभागीय मंत्री, अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता को भेज दी गई है। साथ ही आरटीआई से ली गई सूचना को भी इसमें संलग्न किया गया है। उन्होंने पुरूवाला चौक के आसपास विभिन्न विभागों की भूमि के कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गोरखूवाला अंबीवाला निवासी कल्याण सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले चौक के आसपास 3-4 छोटे दुकानदारों के बिजली के एक्सटेंशन कनेक्शन काट दिए गए हैं। जबकि, बोर्ड को इसका पूरा बिल दिया जा रहा था। इसके बाद पुरूवाला चौक के आसपास अवैध कब्जाधारी दुकानों में लगे कनेक्शन की सूचना ली गई। इसमें आईपीएच, लोनिवि व फोरेस्ट विभाग की भूमि पर डेढ़ दर्जन अवैध कब्जाधारकों ने बिजली के कनेक्शन तक ले लिए जो हैरानी की बात है। इसकी जांच होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सतौन मुकेश कुमार ने कहा कि आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना प्रदान कर दी गई है। पुरूवाला के समीप कुछ लोगों ने एक मीटर से कई एक्सटेंशन लिए थे। ऐेसे कनेक्शन बंद कर दिए हैं।

वहीं, नायब तहसीलदार पांवटा निहालचंद कश्यप ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इस तरह की कोई शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed