{"_id":"5af1b6594f1c1b390a8b8b1e","slug":"161525790297-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद को लेकर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद को लेकर लगाया मारपीट का आरोप
Updated Tue, 08 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा निवासी दंपति ने रास्ता रोक कर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पावंटा के ग्राम भांटावाली निवासी संजू कुमार पुत्र गुरबचन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 6 मई को शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भांटावाली स्थित ससुराल जाने की तैयारी कर रहा था। कमरों का दरवाजा बंद किया। अपने कमरे की चाबी को मैं बाहर दुकानदार को देने जा रहा था। इस बीच सामने से इसके भाई की घरवाली व अन्य परिजनों ने रास्ता रोक लिया। धमकाते हुए कहा कि इस रास्ते से मत जाओ। एतराज जताने पर वह मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट में संजू कुमार दंपति को चोटें आई हैं।
उधर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-341व 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।