फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मोबाइल टावर के जेटीओ से मारपीट पर केस दर्ज

मोबाइल टावर के जेटीओ से मारपीट पर केस दर्ज

Wed, 11 Apr 2018 10:13 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर के जेटीओ से मारपीट पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई इलाके में बीएसएनएल के जेटीओ (मोबाइल) के साथ एक व्यक्ति ने ड्यूटी के दौरान मारपीट की। इस पर शिलाई पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शिलाई के दिगुवा में स्थापित मोबाइल टावर में आए एक तकनीकी फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए जेटीओ मोबाइल प्रीतम सिंह मौके पर पहुंचे थे।
इस दौरान उनके साथ एक रिकर भी मौजूद था। मौके पर मोबाइल टावर को दुरुस्त करने पहुंचे जेटीओ प्रीतम सिंह के साथ स्थानीय ग्रामीण सुंदर सिंह ने अचानक मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी को मोबाइल टावर की देखरेख का जिम्मा भी सौंपा गया है। रिकर सुरजीत सिंह नेगी निवासी कांसर के टावर पर काम के दौरान आरोपी सुंदर सिंह ने जेटीओ के साथ पहले गाली गलौज की और हाथापाई भी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद जेटीओ व रिकर को अपना टावर संबंधी अपना सारा कामकाज छोड़कर मौके से वापस आना पड़ा। जेटीओ मोबाइल प्रीतम सिंह निवासी सहारनपुर (यूपी) ने बताया कि मोबाइल टावर को दुरुस्त करते समय सुंदर सिंह ने ड्यूटी के दौरान उससे मारपीट व गाली गलौज की है। इस मामले में शिलाई पुलिस को शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed