फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   निहालगढ़ में दुकान का ताला तोड़ उड़ाई नकदी और सामान

निहालगढ़ में दुकान का ताला तोड़ उड़ाई नकदी और सामान

Wed, 09 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
निहालगढ़ में दुकान का ताला तोड़ उड़ाई नकदी और सामान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा शहरी क्षेत्र के बाद चोरों ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। निहालगढ़ में एक दुकान का ताला तोड़ चोरों ने नकदी व सामान उड़ा लिया। इससे इलाके में दहशत बनी हुई है। एक के बाद एक सामने आ रही वारदातों से स्थानीय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

निहालगढ़ निवासी ब्रिज मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान में बीते मंगलवार की रात को शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि वह रात को दुकान बंद कर घर निकले थे। बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान से शातिर 4 हजार रुपये व करीब 5 हजार का सामान उड़ा ले गए। दुकानदार ने कहा कि नकदी सुबह किसी व्यापारी को देने के लिए रखी थी। इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी पांवटा देवानंद गुलेरिया ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

--निहालगढ़ में दुकान का ताला तोड़ उड़ाई नकदी और सामान
चार हजार की नकदी के अलावा सामान भी ले उड़े शातिर
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed