फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   परशुराम चौक में दुकान से चोरी करते धरा अधेड़

परशुराम चौक में दुकान से चोरी करते धरा अधेड़

Mon, 01 Jul 2019 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
परशुराम चौक में दुकान से चोरी करते धरा अधेड़
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में भगवान परशुराम चौक के समीप दुकान में चोरी करते हुए एक अधेड़ को रंगे हाथों दबोच लिया गया। महिला व्यवसायी ने पहले जमकर धुनाई की, इसके बाद पुलिस को सूचित कर दिया। सोशल मीडिया पर आरोपी की धुनाई का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन

महिला व्यवसायी का कहना था कि कई बार दुकान का सामान चोरी हुआ। इसके बाद दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। रविवार को आरोपी अधेड़ व्यक्ति की चोरी की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद महिला दुकानदार ने आरोपी की पहले जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने पिटाई की वीडियो मोबाइल से शूट कर ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पांवटा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने बताया कि सूचना मिली थी। इसके बाद थाने से पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed