{"_id":"5d14c7c78ebc3e3c9369e1a9","slug":"15616429328-nahan-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपर के नीचे आए दो बाइक सवार, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टिपर के नीचे आए दो बाइक सवार, पीजीआई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतौन (सिरमौर)। लालढांक-रोहड़ू नेशनल हाईवे 707 पर वीरवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार दो युवक टिप्पर के नीचे आ गए। हादसे में एक युवक की टांग शरीर से अलग हो गई। एक अन्य युवक को भी हादसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पांवटा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार लालढांक-रोहड़ू मार्ग पर शिलाई के बड़वास के समीप कालीढांक में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार युवक पत्थर से भरे टिप्पर से पास लेते वक्त अचानक उसके नीचे आ गए। युवक कमरऊ से सतौन की ओर आ रहे थे।
कालीढांक के समीप टिप्पर से पास लेते वक्त बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। हादसे में चंद्र मोहन (26) पुत्र अमर सिंह निवासी कांडो और रोहित (24) पुत्र हाकम सिंह सवार थे। चंद्र मोहन ठाकुर ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया। इस कारण युवक की एक टांग टायर के नीचे आने से कटकर अलग हो गई। युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से पांवटा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर गंभीर हालात होने के कारण कटी हुई टांग सहित उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। राजबन पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सोमदत्त ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।