फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पेयजल को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, पांच घायल

पेयजल को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, पांच घायल

Thu, 20 Jun 2019 12:53 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
पेयजल को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, पांच घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवादा के एक धार्मिक स्थल पर पेयजल को लेकर दो पक्षों में बहस के बाद मारपीट हुई। जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान जमकर सरिया, लठ व लात घूंसे चले। सभी घायलों को मंगलवार देर रात को ही पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पांवटा थाना पुलिस टीम ने दोनों ही पक्षों की क्रॉस मारपीट की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवादा निवासी आलिम खान ने शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें कहा है कि मस्जिद में शाम को नमाज पढ़ने गया था। इस बीच दिलशाद ने बताया कि आजम ने हैंडपंप मोटर स्टार्टर तोड़ दिया है। बाहर आया तो आजम, अब्बुल मन्नान, वसीम, वसी, समेत कुछ औरतें वहां पर खड़ी मिली। इस बीच स्टार्टर तोड़ने का कारण पूछा तो सब आग बबूला होकर टूट पड़े। आरोप है कि थप्पड़ मुक्कों तथा एक आरोपी ने ईंट आलिम खान के सिर पर दे मारी। जिससे सिर व पीठ पर चोटें आई है। आलिम खान ने दिलशाद, जमील व वजरुदीन व अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से आजम निवासी नवादा ने भी मारपीट की मामला दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि पानी भरने के लिए मंगलवार को मारपीट की गई। आरोप है कि कमेटी के सदस्यों आलिम अली, आशिक अली, जावेद अली, हसिन अली, आदिल अली, अरबाज व अनवर अली ने मस्जिद से बाहर लाकर जमकर मारपीट की गई। जब चाचा अब्दुल मनान, चाची इमराना व उनके बेटी साहिमा छुड़वाने पहुंचे तो इनको भी पीटा गया। एक आरोपी ने चाचा अब्दुल व बहन साहिमा को सरिए की छड़ से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। मारपीट में मोहम्मद आजम, साहिमा, इमराना व सराफल अली को चोटें आई है। घायलों को देर रात पांवटा सिविल अस्पताल उपचार को पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में डॉ. सुधी गुप्ता ने सभी घायलों का उपचार किया। सूचना मिलने पर पांवटा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने कहा कि नवादा मेें पेयजल को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई है। जिसमें 5 लोग घायल हुए। दोनों गुटों की तरफ से क्रॉस मारपीट का मामला एक दूसरे के खिलाफ दर्ज हुआ है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed