{"_id":"5cf7e795bdec2207801a7d18","slug":"15597505445-nahan-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच के बेलदार के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आईपीएच के बेलदार के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। पुलिस थाना कालाअंब में आईपीएच के बेलदार से मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ है। बेलदार की शिकायत पर कालाअंब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आईपीएच विभाग में बतौर बेलदार तैनात धर्मपाल पुत्र प्रेम सिंह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह चार जून को जंगलाभूड़ में पाइप में गेटवाल लगाने पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उसे ऐसा करने से रोका और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने उसे ड्यूटी के दौरान थप्पड़ जड़ा और गाली-गलौज भी की। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। इसकी शिकायत बेलदार ने कालाअंब पुलिस से की है। मारपीट के अन्य दो मामलों में कालाअंब के एक उद्योग के कामगार पुष्पेंद्र के साथ चार युवकों ने उस समय मारपीट की, जब वह शाम को छुट्टी करके लौट रहा था। तीसरा मामला खैरी इलाके में जमीनी विवाद में मारपीट को लेकर दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता लालदीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खेत के पास एक अन्य व्यक्ति द्वारा नाला बनाया जा रहा है। उसने उक्त व्यक्ति को निशानदेही करवा कर नाला बनाने की बात कही तो उसने उसके साथ मारपीट की। लिहाजा तीनों मामलों में कालाअंब पुलिस छानबीन कर रही है।
मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि कालाअंब पुलिस तीनों मामलों की छानबीन में जुटी है।