{"_id":"5cf7e792bdec22078d330c5a","slug":"1559750541112-nahan-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से 12 साल के किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सर्पदंश से 12 साल के किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के कुंजा मतरालियों में 12 वर्षीय एक किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। हालांकि, किशोर को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया था। मेडिकल कालेज पहुंचते ही चिकित्सकों ने किशोर को मृृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार अर्जुन (12) पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम गोजनी मिलक थाना असमोली (उत्तर प्रदेश) कुंजा मतरालियों में वाहिद अली के यहां किरायेदार के तौर पर अपने मां-बाप के साथ रहता था। छठी कक्षा में अध्ययनरत अर्जुन को तड़के करीब तीन बजे सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि प्रवासी परिवार पांवटा में मजदूरी कर पेट पालता है। सांप के काटने के तुरंत बाद इसकी जानकारी किशोर ने ही अपने परिवार को दी। परिजन तुरंत पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में किशोर को पांवटा साहिब अस्पताल से नाहन मेडिकल कालेज रेफर किया गया। लेकिन, बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर टीम नाहन अस्पताल भेजी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।