{"_id":"5ced5b53bdec2207697951ab","slug":"15590593312-nahan-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठीकरी पहरा देकर दबोचा तेल चुराने वाला शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठीकरी पहरा देकर दबोचा तेल चुराने वाला शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार की ग्राम पंचायत कमरऊ के ग्रामीण ने वाहनों से तेल चोरी करने वाले एक शातिर को ठीकरी पहरा देकर दबोच लिया है। युवक ने चोरी की बात कबूल कर ली है। उसने चोरी करके रखे तेल का ठिकाना भी बताया। युवाओं ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड की है। पुन: ऐसा नहीं करने की बात कहने पर लोगों ने उसे छोड़ दिया। पुलिस में इसकी कोई शिकायत नहीं की गई।
ग्राम पंचायत कमरऊ के बलदवा, तिलौरधार, कमरऊ, कफोटा व सतौन क्षेत्रों में सड़क किनारे खड़े वाहनों से तेल चोरी की वारदातें निरंतर बढ़ती जा रही थीं। खनन माइनों के आसपास वाहनों से रोज किसी न किसी वाहन से डीजल चोरी हो रहा था। सोमवार को ग्रामीणों ने रात के समय दर्जन ग्रामीणों की ड्यूटी ठीकरी पहरा देने को लगा दी। रात एक बजे के आसपास अंधेरे में एक व्यक्ति तिलौरधार-बलदवा के समीप ट्रक की टैंकी से तेल चुराने के लिए पहुंचा। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। युवक ने तेल चोरी करने की बात को कबूल कर लिया। जिस स्थल पर आरोपी ने तेल चोरी करने के बाद छिपा रखा है उस स्थल के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। इसकी वीडियो भी युवाओं ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी है। आरोपी व्यक्ति ने माफी मांग ली। ऐसी किसी वारदात को अंजाम नहीं देने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने बताया कि कमरऊ क्षेत्र वासियों की तरफ से इस तरह की कोई शिकायत या सूचना नही आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।