फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बेटे के लापता होने के सदमे में पिता का निधन

बेटे के लापता होने के सदमे में पिता का निधन

Wed, 20 Feb 2019 07:06 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 20 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
बेटे के लापता होने के सदमे में पिता का निधन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की बजगा पंचायत के मझौली गांव से लापता होमगार्ड कर्मचारी बलदेव सिंह का तो पता नहीं चल पाया, लेकिन बेटे के गायब होने के सदमे ने पिता की जान ले ली। पच्छाद क्षेत्र की बजगा पंचायत के होमगार्ड बलदेव सिंह 12 फरवरी दोपहर को दवाई लेने के लिए सराहां गया था। वह आज दिन तक लौटकर नहीं आया। वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया था।
विज्ञापन

बलदेव सिंह को परिजनों ने पहले तो गांव, आसपास व रिश्तेदारों में ढूंढा, लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तो 17 फरवरी को लापता होने की सूचना पुलिस में दर्ज करवाई। बेटे बलदेव सिंह के लापता होने की सूचना के बाद से ही उसके पिता जसवंत सिंह सदमे में थे। गहरे सदमे के कारण उन्होंने मंगलवार को संसार को अलविदा कह दिया। बजगा पंचायत के पूर्व प्रधान देशराज ठाकुर ने बताया कि बलदेव सिंह को ढूंढने में प्रतिदिन गांव के दर्जनों लोग लगे हैं। बलदेव सिंह के पिता जसवंत सिंह कई दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। लेकिन, बेटे के गायब होने से वह सदमे में थे। इसकी वजह से 19 फरवरी की रात उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पुलिस प्रशासन बलदेव सिंह को ढूंढने में मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed