फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   देसी शराब तस्करी का भंडाफोड़, खेप पकड़ी

देसी शराब तस्करी का भंडाफोड़, खेप पकड़ी

Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
देसी शराब तस्करी का भंडाफोड़, खेप पकड़ी
कालाअंब (सिरमौर)।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य से सटी हिमाचल की सीमा पर पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक पिकअप से देसी शराब की खेप बरामद की गई है। हरियाणा राज्य में बेची जाने वाली देसी शराब को अवैध रूप से हिमाचल में पहुंचाने के प्रयास को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप से देसी शराब की 305 पेटी बरामद की है। इस मामले में पुलिस थाना कालाअंब में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा राज्य में बेची जाने वाली देसी शराब को माफिया हिमाचल में पहुंचाने की फिराक में है। इस पर कालाअंब पुलिस ने बैरियर से समीप नाकाबंदी कर दी। रात करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही त्रिलोकपुर मार्ग की ओर से एक पिकअप कालाअंब पहुंची, पुलिस दल ने उसे जांच के लिए रोका। पिकअप पूरी तरह से तिरपाल और फट्टे लगाकर ढकी गई थी। पुलिस ने पिकअप से तिरपाल और फट्टे हटाए तो भीतर गत्ते की पेटियां बरामद कीं। एक-एक कर जब पेटियों को पिकअप से बाहर निकाला गया तो ये 305 पाई गईं। पेटियों के भीतर देसी शराब की कुल 3660 बोतलें बरामद की गईं। मामले में गाड़ी का चालक रवि कुमार निवासी झांसा रोड़, कुरुक्षेत्र शराब का कोई भी लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में कालाअंब पुलिस थाना के प्रभारी संजय शर्मा और आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शराब पकड़े जाने की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है। उन्होंने बताया कि कालाअंब पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed