{"_id":"5abd1a4b4f1c1bbf618b45ac","slug":"141522342475-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रवाला में हैंडपंप लगाने पर भिड़े गुट, दंपती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिश्रवाला में हैंडपंप लगाने पर भिड़े गुट, दंपती घायल
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
मिश्रवाला में हैंडपंप लगाने के स्थान को लेकर दो गुटों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें एक दंपती घायल हो गया है। उसे पांवटा अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों गुटों की ओर से एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार को मिश्रवाला में एक हैंडपंप लगाया जा रहा था। हैंडपंप लगाने के लिए टीम मौके पर पहुंची लेकिन इसके स्थल को लेकर दो गुटों में बहस हो गई। दोनों अपने-अपने स्थल पर हैंडपंप लगाने की वकालत कर रहे थे। इस दौरान मारपीट और पथराव हो गया। मिश्रवाला निवासी अस्जिद अली उर्फ कादिर अली (33) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बस्ती में हैंडपंप लगना था। वह हैंडपंप वाले स्थल से घर जा रहा था तो रास्ते में दूसरे गुट के इरफान और असलूम समेत अन्य ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी मनीषा खातून बीच बचाव को आई तो उसे भी पीट दिया। पथराव भी किया गया जिस कारण उन्हें चोटें आईं। वहीं दूसरे गुट के अतिकुर रहमान ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि अस्जिद एवं अन्य ने लोगों के साथ मारपीट की। कहा कि उन्होंने पथराव भी किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत करवाया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
उधर मिश्रवाला पंचायत उप प्रधान मंजूर अली एवं नजाकत अली हाशमी का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पहले से ही इन गुटों में आपसी रंजिश चल रही थी।