फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   देश में कई जगह चोरियां कर चुका है शातिर गिरोह

देश में कई जगह चोरियां कर चुका है शातिर गिरोह

Mon, 28 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
देश में कई जगह चोरियां कर चुका है शातिर गिरोह

विज्ञापन

संजय भारद्वाज
नाहन (सिरमौर)। दिल्ली गेट स्थित एक ज्वेलरी शॉप में हुई आभूषणों की चोरी करने वाले कोई साधारण चोर नहीं, बल्कि प्रोफेशनल निकले। खरीदारी के बहाने कीमती सामान और गहनों पर हाथ साफ करना इनका पेशा है। चोरी की गई संपत्ति को गिरोह बाकायदा सफेद भी करता था। राजस्थान के अलवर से इस गिरोह के तार जुड़े हैं। विभिन्न इलाकों में गिरोह द्वारा करोड़ों रुपये की चोरियों को अंजाम देने की आशंका है। अलवर से गिरफ्तार की गई पूजा नाम की युवती से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।
नाहन में पिछले साल हुई एक ज्वेलरी शॉप की चोरी में भी इसी गिरोह का हाथ था। देहरादून पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम को भी इस गिरोह की तलाश है। सिरमौर पुलिस ने युवती का बैंक खाता सील कर दिया है। वहीं, युवती की प्रापर्टी की भी जांच होगी।
विज्ञापन

दिल्ली गेट के समीप स्थित एक ज्वेलरी शॉप में कुछ अरसे पहले गहनों की चोरी हुई थी। दो महिला और एक पुरुष खरीदारी के लिए आए और चतुराई से पहले गहनों को मुंह में डाला और फिर अपने वस्त्रों में छुपा लिया। सीसीटीवी कैमरे में इनकी चतुराई कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के अलवर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। उससे कड़ी पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला है कि युवती और उससे जुड़े गिरोह ने नाहन में पिछले साल ज्वेलरी शॉप में ऐसी ही चतुराई से चोरी की थी। अब पुलिस युवती को पुराने मामले में रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार अलवर से गिरोह के तार जुड़े हैं। विभिन्न इलाकों में चोरी करने के बाद चुराई गई संपत्ति को सफेद संपत्ति में बदलने के लिए बिल आदि तक यह गिरोह तैयार कर लेता है। पुलिस को अब युवती के अन्य साथियों की तलाश है। इसके लिए राजस्थान के विभिन्न ठिकानों पर सिरमौर पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि गिरोह के तार देश में हुई कई चोरियों से जुड़े हो सकते हैं। नाहन में हुई चोरी में भी इसी गिरोह का हाथ था। युवती को इस मामले में भी रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं, देहरादून की स्पेशल ऑपरेशन टीम को भी इसकी तलाश है। उसका बैंक खाता सील किया गया है जिसमें लगभग लाखों रुपये हैं, वहीं प्रापर्टी की भी जांच की जाएगी।
---देश में कई जगह चोरियां कर चुका है शातिर गिरोह
गिरफ्तार की गई युवती का बैंक खाता सील, प्रापर्टी की होगी जांच
चतुराई से चोरी करने के बाद संपत्ति को सफेद भी करता था गिरोह
नाहन में पिछले साल हुई चोरी में भी था इसी गिरोह का हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed