{"_id":"5995d5834f1c1bec7e8b45a9","slug":"141502991747-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मिर्जापुर से दबोचा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मिर्जापुर से दबोचा उद्घोषित अपराधी
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। पशु क्रूरता अधिनियम और बाइक को टक्कर मारने के मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को पुलिस की पीओ सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 201, 429 और एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कालाअंब थाना में सात अक्तूबर 2010 को मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आरोपी को दबोचा गया है। उस पर पशु तस्करी में संलिप्त होने के साथ दुर्घटना का आरोप है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2010 में चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह मौके से भागने लगा। इस दौरान उसने एक बाइक को टक्कर मार दी। गौरतलब है कि सिरमौर पुलिस ने तीन सप्ताह की अवधि में तीन उद्घोषित अपराधी दबोचे हैं। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अदालत में पेश किया जाएगा।