{"_id":"59908e884f1c1bb03c8b490d","slug":"141502645896-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजगढ़ में पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ दुराचार का प्रयास
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ क्षेत्र में एक हेयर ड्रेसर द्वारा एक नाबालिग छात्र के साथ दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग लड़के की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हेयर ड्रेसर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ में ही हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। लड़के ने जब यह बात घर आकर अपनी माता को बताई तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस को सौंपी शिकायत में नाबालिग छात्र की मां ने कहा कि उनका 10 वर्षीय बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को वह क्षेत्र में आयोजित शिवपुराण कथा का भंडारा खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान राजगढ़ बाजार में बबलू हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाले मोहतसिम ने उसे अपनी दुकान में बुला लिया। दुकानदार ने उसे मोबाइल पर वीडियो गेम खिलाने के बहाने में उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया।
शिकायत की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी बलवंत कंवर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित बच्चे की माता के बयान के आधार पर हेयर ड्रेसर मोहतसिम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 तथा पोक्सो एक्ट की धारा आठ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
--राजगढ़ में पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ दुराचार का प्रयास
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया