फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजबन में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

राजबन में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Sat, 22 Jul 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
राजबन में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन पुलिस चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है। गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस में पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम पंचायत मुगलावाला करतारपुर प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह हादसा हुआ। सुबह तेज बारिश व मौसम खराब होने के दौरान गिरी बस्ती बिजली आपूर्ति लाइन की एक अर्थ वाली तार टूट कर जमीन पर गिर गई। राजबन क्षेत्र के गिरी बस्ती के ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बिजली बोर्ड सतौन कार्यालय को दी। इस बीच गांव में मानसिक रुप से परेशान एक युवक बाबूराम (38) पुत्र माडू राम इस मार्ग की तरफ नंगे पांव चलने लगा। पंचायत प्रधान ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने संभावित खतरे की आशंका से दूर से युवक को जोर-जोर से आवाज लगा कर रोकने का प्रयास किया लेकिन सुनाई कम देने के चलते बाबूराम नहीं रुका। बारिश के मौसम में करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित कर दिया। गंभीर रुप से घायल को एंबुलेंस से पांवटा अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा में एसएमओ डॉ. कमाल पाशा ने बाबूराम को मृत घोषित किया। डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया था।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि राजबन की गिरी बस्ती निवासी बाबूराम (38) पुत्र माडू राम की करंट लगने से मौत हुई है। राजबन पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--राजबन में करंट लगने से व्यक्ति की मौत
--बारिश में बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिरी
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी छानबीन
...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed