{"_id":"5c279e4cbdec22571875bc5c","slug":"131546100300-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर में अपराध को अंजाम देने के बाद फरार शातिरों को दबोचने की कड़ी में सिरमौर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। एक साल के भीतर कई उद्घोषित अपराधियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया है। औद्योगिक नगरी कालाअंब में साल 2011 में हुई लाखों की चोरी के मामले में सिरमौर पुलिस ने अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी उस्मान पुत्र अब्दुल मजीज को जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ के गांव लिसाना, सुरनकोट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी समेत गिरोह के अन्य सदस्यों ने कालाअंब के एक उद्योग में 2011 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह सदस्य उद्योग से 2.26 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर फरार हो गए थे। इस पर आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज हुआ था। हालांकि, पुलिस ने मामले में संलिप्त अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अंतिम आरोपी को अदालत से उद्घोषित करार देने के बाद पुलिस को भगोड़े की तलाश थी। सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने कड़ी मशक्कत के बाद उद्घोषित अपराधी को जम्मू-कश्मीर से दबोच लिया। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जम्मू-कश्मीर से नाहन लाया गया है। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।