फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक गिरफ्तार

नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 19 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक गिरफ्तार
- फोटो : डेंमो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईयू) ने नशीली दवाइयों की खेप लेकर आ रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक से प्रतिबंधित दवाइयों के 2440 कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि बिना दस्तावेज के दवाइयों की खेप कहां से लेकर आया और कहां सप्लाई की जानी थी। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान नाहन शहर के हाथी का कब्र मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय अंकुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम शनिवार शाम को गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली थी कि हरियाणा की ओर से दवाइयों की खेप आ रही है। रात को एक युुवक एक बोरी उठाकर हरियाणा की ओर से नाहन आ रहा था। दोसड़का के समीप पुलिस टीम को देखकर वह हड़बड़ा गया। एसआईयू टीम ने तलाशी के लिए रोका तो उसकी बोरी में दो अलग-अलग बैरायटी के 1440 और 1000 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार यह दवाई प्रतिबंधित है। इन दवाइयों का इस्तेमाल चिकित्सकों की सलाह के बाद ही किया जा सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि वह दवाइयों की यह खेप कहां से लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed