{"_id":"5b0824834f1c1b8b6e8b496f","slug":"131527260291-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने टकराएं दो बाइक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आमने-सामने टकराएं दो बाइक, एक की मौत
Updated Fri, 25 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर सूरजपुर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
देहरादून-पांवटा कालाअंब एनएच-7 पर सूरजपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन रेफर कर दिया है।
पुलिस के अनुसार वीरवार रात करीब 11 बजे देहरादून-कालाअंब एनएच-7 पर सड़क हादसा हुआ। सूरजपुर के समीप पांवटा के भूपपुर निवासी रघुवीर सिंह पुत्र दसौंधी राम की बाइक माजरा निवासी अनिल गर्ग पुत्र राम कुमार की बाइक से जा टकराई। हादसे में रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अनिल गर्ग को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक रघुवीर सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन