फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बकरी चुराते मौके पर ही धरे चार युवक

बकरी चुराते मौके पर ही धरे चार युवक

Mon, 27 Nov 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बकरी चुराते मौके पर ही धरे चार युवक
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के रामाधौन में चार युवकों को बकरी चुराते हुए दबोचा गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करते हुए चारों युवकों को दबोच कर पहले तो उनकी खूब पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने इनोवा कार व चुराई गई बकरी भी बरामद की है। घटना नाहन विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामाधौण गांव की है। रविवार रात को ग्रामीणों को खबर लगी कि हरियाणा की एक गाड़ी में बकरी ले जाई जा रही है। इनोवा गाड़ी में भाजपा का झंडा लगा हुआ था। भनक लगते ही गांव के सारे युवक रात को ही सड़क पर एकत्रित हो गए। जल्द ही उन्हें इनोवा कार नजर आ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने इस कार को घर लिया।
विज्ञापन


कार में चार युवक मौजूद थे। सभी नशे में धुत्त नजर आ रहे थे। कार में बकरी भी थी। इसके बाद ग्रामीण युवकों ने उन सभी युवकों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा चारों युवकों को इनोवा कार सहित हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए युवक रोहित, संजीव कुमार, नायब सिंह व शिवदयाल हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र व झझर के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सहायक पुलिस अधीक्षक मोनिका ने बताया कि मामले में पुलिस ने चार हरियाणवी युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे इनोवा कार तथा एक बकरी भी बरामद की है।

--बाक्स--
ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल साइट पे वायरल
इनोवा कार पर भाजपा का झंडा लगा होने से मामले ने तूल पकड़ लिया। मौके पर किसी ने इसकी वीडियो बना रखी थी जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। वीडियो में चार युवक युवक हरियाणा नंबर की गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed