फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नशीली दवाइयों के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

नशीली दवाइयों के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

Fri, 24 Nov 2017 12:53 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
नशीली दवाइयों के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन शहर में नशीली दवाइयों के गोरखधंधे का पुलिस की एसआईयू टीम ने भंडाफोड़ दिया है। अपनी महिला मित्र के साथ नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले कथित आरोपी के घर में की गई छापेमारी के दौरान 1651 नशीली गालियां बरामद की गई।

पुलिस ने इस गोरखधंधे से जुड़े एक युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीली दवाइयों की यह खेप उनके पास कहां से पहुंच रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम एसआईयू की टीम ने अनुज शर्मा निवासी हरिपुर मोहल्ला (नाहन) के घर में दबिश दी। एसआईयू टीम को सूचना मिली थी कि अनुज शर्मा अपनी एक महिला मित्र सोन उर्फ सन्ना के साथ मिलकर नशीली दवाइयों का कारोबार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह युवाओं को नशीली दवाइयां बेचने का गोरखधंधा चला रहा है।
अनुज शर्मा के घर में जब तलाशी ली गई तो उसके बाथरूम में बास बेसिन के नीचे पॉलीथिन के लिफाफे में रखी दवाइयां बरामद की गईं। लिफाफे में तीनों किस्म की दवाइयां थीं। गिनती पर यह कुल 1651 गोलियां पाई र्गईं। पुलिस के अनुसार यह तमाम गोलियां प्रतिबंधित है।
उधर, जिला पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस मामले में अपना काम करेगी।
बॉक्स के लिए--
लंबे समय से रडार पर था युवक
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। बुधवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। पूरे घर की तलाशी के दौरान बाथरूम की बॉस बेसिन में एक सफेद रंग के लिफाफे में नशीली दवाइयां बरामद हुईं।

--
कहां से पहुंचती है दवाइयां
नशीली दवाइयों की यह खेप कहां से नाहन पहुंच रही है। पुलिस अब इसका पता लगाने में जुटी है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि नशीली दवाइयों के कारोबार का यह नेटवर्क कहां से चलता है। इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ में कुछ और भी खुलासे होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed