फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कालाअंब में एक करोड़ 92 लाख रुपये की धोखाधड़ी

कालाअंब में एक करोड़ 92 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Tue, 14 Nov 2017 11:36 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब में एक करोड़ 92 लाख रुपये की धोखाधड़ी
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब में एक करोड़ 92 लाख रुपये के जाली चेक को लेकर एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट का कार्य करने वाली एक सर्वयुत वशिष्ठ लोजिक कंपनी ने एसबीआई की कालाअंब शाखा में 1,92,80,900 रुपये का एक चेक क्लीयरेंस के लिए बैंक में जमा करवाया था। यह चेक पंजाब नेशनल बैंक के नाम था। लिहाजा, बैंक की ओर से जब यह चेक क्लीयरेंस के लिए पंजाब नेशनल बैंक को भेजा गया तो पता चला कि यह चेक फर्जी है।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक की शाखा ने सर्वयुत वशिष्ठ लोजिक कंपनी के नाम से जारी इस चेक को जाली करार दिया। इस पर एसबीआई के मैनेजर दिनेश शर्मा ने पुलिस थाना कालाअंब में संबंधित कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में पुलिस संबंधित कंपनी के संचालक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस कंपनी के संचालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह चेक कहां से आया जिसे एसबीआई के अकाउंट में क्लीरेंस के लिए लगाया गया था।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि एसबीआई के मैनेजर की शिकायत पर कालाअंब पुलिस थाना में कंपनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज किया है।



उन्होंने बताया कि मामले में छानबीन चल रही है। जल्द ही इस मामले में कंपनी के संचालक से जाली चेक के बारे में पता लगाया जाएगा।
बाक्स--
कालाअंब में चल रही फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनियां
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कुछ अपंजीकृत ट्रांसपोर्ट कंपनियां भी सक्रिय हैं जिनकी उद्योगों में किसी न किसी कर्मचारी से सांठगांठ होती है जो बाहर से आने वाले वाहनों को ज्यादा भाड़े का लालच देकर फंसा लेते हैं। जबकि कालाअंब क्षेत्र में जो पंजीकृत ट्रांसपोर्टर हैं उनको ऐसे फर्जी ट्रांसपोर्टरों से नुकसान हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed