फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   यमुना बैरियर गोलीकांड मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

यमुना बैरियर गोलीकांड मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
यमुना बैरियर गोलीकांड मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुनाघाट बैरियर पर शूट आउट मामले के 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। एक आरोपी को पुलिस हरियाणा से दबोच चुकी है। जबकि, चंडीगढ़ पुलिस ने दो गैंगस्टर गिरफ्तार किए थे। अब, दोनों आरोपियों को भी पांवटा पुलिस टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है। दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत से दोनों आरोपियों को 10 जुलाई तक पुलिस रिमांड मिला है।
आरोपियों ने 6 जून को यमुनाघाट बैरियर पर एक पुलिस कर्मचारी पर गोली दागी थी। एक गोली पुलिस जवान राजेंद्र की कनपटी के समीप से होकर गुजरी थी। वाहन में 7 गैंगस्टर शामिल थे जिनका पीछा पंजाब पुलिस भी कर रही थी। पांवटा बैरियर शूट आउट मामले के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए थे। अब, तक गोलियां दागने वालों में 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। तीन पहले ही मुठभेड़ में मारे गए थे जिसमें पुलिस टीम से घिरने पर दो बदमाशों ने एक दूसरे को गोली से उड़ा लिया व एक ने जहर खा लिया था। अब इस मामले का एक आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश हिमाचल व पंजाब पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों आरोपियों गुरमुख सिंह व नवजोत सिंह को पुलिस टीम पांवटा लेकर पहुंची। दोनों को पांवटा अदालत में पेश किया गया। अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। एक अन्य कुख्यात गैंगस्टर मनजीत उर्फ रिप्पी को पुलिस पहले ही फरीदकोट से दबोच चुकी है। अब, यमुना गोली कांड में घायल हुए एचएचसी राजेंद्र से आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि यमुना गोलीकांड मामले में 7 आरोपी शामिल थे जिसमें से 3 की मौत हो चुकी है। तीन आरोपी पांवटा पुलिस की गिरफ्त में हैं। चंडीगढ़ में इन कुख्यात आरोपियों पर आईपीसी की धारा-307 का मामला चल रहा है।
--यमुना बैरियर गोलीकांड मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
--पांवटा पुलिस टीम ने आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस से ट्रांजिट रिमांड पर लिया
--अदालत से मिला दोनों आरोपियों को 10 जुलाई तक का रिमांड
--पांवटा बैरियर कांड के 7 में 3 की हो चुकी मौत, 3 गिरफ्तार और 1 फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed