{"_id":"5cd82f93bdec220729255c9f","slug":"121557671827-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांसी की दवा समझकर युवती ने पी लिया फिनायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत गोरखुवाला में गलती से एक युवती ने फिनायल पी लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने पांवटा सिविल अस्पताल में उपचार को पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाली पंचायत गोरखुवाला में रविवार को दोपहर के समय खासी की दवा समझकर 26 वर्षीय युवती ने गलती से फिनायल पी ली। इसके बाद तबियत बिगड़ने लगी। युवती ने परिजनों को बताया। खांसी की दवा समझ गटकी फिनायल का पता चलते ही परिवार के सदस्यों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने निजी वाहन से युवती को पांवटा सिविल अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती का उपचार शुरू कर दिया है। युवती की हालत स्थिर है। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवनीत कोहली ने बताया कि गोरखूवाला की युवती का उपचार चल रहा है। युवती के परिजनों का कहना हैं कि गलती से फिलहाल पी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।