फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   यशवंतनगर में शराब की 47 पेटी बरामद

यशवंतनगर में शराब की 47 पेटी बरामद

Mon, 10 Dec 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
यशवंतनगर में शराब की 47 पेटी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने उपमंडल राजगढ़ के यशवंतनगर में बियर बार चलाने वाले एक व्यक्ति से शराब का भारी जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक राजगढ़ के यशवंतनगर में पुलिस को सूचना मिली थी कि बियर बार चलाने वाला व्यक्ति अवैध ढंग से शराब बेचने का धंधा करने में जुटा है। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस दल ने एएसआई नंदलाल के नेतृत्व में यशवंतनगर में दबिश दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने सैर जगास निवासी कल्याण सिंह के बियर बार के समीप से शराब की 47 पेटियां शराब की बरामद कीं। इनमें देसी शराब की 17 पेटी, बियर की 14, जबकि अंग्रेजी शराब की 16 पेटी बरामद की गईं। इसका आरोपी कोई भी परमिट अथवा लाइसेंस पेश नहीं कर सका। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। उधर, डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि कल्याण सिंह का यशवंत नगर में बियर बार चल रहा है लेकिन आरोपी ने बार के बाहर यह शराब छिपा कर रखी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अभी तक राजगढ़ पुलिस दर्जनों मामलों में सफलता हासिल कर चुकी है। अवैध ढंग से शराब रखने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है। दो दिन पहले ही राजगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति से 54 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की थी। एक बार फिर राजगढ़ पुलिस को शराब की भारी खेप की बरामदगी में सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed