फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डेराबस्सी निवासी निकला कार में जिंदा जला शख्स

डेराबस्सी निवासी निकला कार में जिंदा जला शख्स

Wed, 21 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी निवासी निकला कार में जिंदा जला शख्स
नाहन (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नवोदय स्कूल नाहन के समीप कार में आग लगने से जिंदा जले शख्स की पहचान हो गई है। सिरमौर पुलिस ने पंजाब के जीरकरपुर के साथ लगते डेराबस्सी निवासी आकाश कुमार (42) के रूप में मृतक की पहचान की है।
विज्ञापन

शहर से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर रात को हुए हादसे में आकाश कुमार की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई थी। कार से मिली बैंक पासबुक के आधार पर पुलिस पहचान जुटाने के प्रयास में जुटी थी। पुलिस ने बैंक पासबुक के आधार पर एक टीम आकाश के घर भेजी, जहां इस बात की परिजनों ने पुष्टि की। गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर पुलिस को यह भी पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त कार जिला मोहाली के खरड़ निवासी नरेंद्र सिंह के नाम पर है। यह कार मृतक ने नरेंद्र से खरीदी थी, लेकिन अभी तक कार मृतक के नाम नहीं हो पाई थी। मृतक की शिनाख्त के बाद बुधवार को परिजन नाहन पहुंचे। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय नाहन से पांच किलोमीटर की दूरी पर सोमवार की रात को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था। करीब दो बजे पंजाब से देहरादून जा रहे आकाश की कार में आग लग गई। आकाश को कार से बाहर निकलने तक का भी मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतक डेराबस्सी का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी नाहन पहुंचे। शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed