फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा के निजी स्कूल के स्टोर से उड़ाया सामान

पांवटा के निजी स्कूल के स्टोर से उड़ाया सामान

Sun, 23 Sep 2018 02:14 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
पांवटा के निजी स्कूल के स्टोर से उड़ाया सामान
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के नेशनल पब्लिक स्कूल के स्टोर का शटर उखाड़ कर चोरों ने वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर लिया है। शातिर स्कूल के स्टोर से बसों की बैटरियां, सीपीयू, पंखे और पाइपों समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने चोरी की लिखित शिकायत पांवटा थाना में कर दी है। इसके बाद पांवटा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांवटा समेत सिरमौर जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। आए दिन हो रही घटनाओं ने पुलिस विभाग की नाक में दम कर रखा है। वीरवार रात नौहराधार क्षेत्र के चाढना में एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया जबकि पांवटा में चोरियों की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, पुलिस ने चोरी के कई मामलों में आरोपियों को दबोचा लिया है लेकिन, बावजूद इसके चोरी की वारदातों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताजा घटनाक्रम में नेशनल पब्लिक स्कूल पांवटा के स्टोर में चोरी की गई। नेशनल पब्लिक स्कूल पांवटा की मुख्य शिक्षिका रेनू देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा है कि स्कूल स्टोर के लिए एक दुकान किराये पर ली गई है। इसमें स्कूल का सामान रखा जाता है। गत दिवस स्कूल स्टोर के शटर को लोहे की रॉड से उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। स्कूल के चौकीदार ने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। इसके बाद स्टोर को स्कूल प्रबंधन ने चेक किया। स्टोर से स्कूल बसों की तीन बैटरियां, सात पंखे और तीन कंप्यूटर सीपीयू, लोहे के पाइप और अन्य सामान स्टोर से चोरी हुआ पाया गया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed