{"_id":"5b3797ac4f1c1b53268b8b31","slug":"121530369964-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदा लगाया, अधेड़ की जहर खाने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फंदा लगाया, अधेड़ की जहर खाने से मौत
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा इलाके में आत्महत्या के दो मामलों से सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की रात माजरा इलाके के दो अलग-अलग गांव में एक विवाहित महिला और एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उधर, माजरा पुलिस थाना के तहत आने वाले दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार माजरा क्षेत्र के आजीवाला गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि, साथ लगते पुरूवाला कांशीपुर गांव के एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खा लिया। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार आजीवाला निवासी विवाहिता बबली(42) पत्नी मोहन लाल ने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने विवाहिता का शव फंदे से लटका पाया। फंदे से उतार कर परिजन महिला को पांवटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मामले में पांवटा के पुरूवाला कांशीपुर निवासी सुरेंद्र सिंह(50) पुत्र जसवंत सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर रात को ही परिजन उसे उत्तराखंड के विकासनगर अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।
मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। आत्महत्या मामले में मृतक महिला बबली व सुरेंद्र सिंह का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। तफ्तीश के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।