फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तीन घरेलू सिलेंडर जब्त, 14 किलो मीट किया नष्ट

तीन घरेलू सिलेंडर जब्त, 14 किलो मीट किया नष्ट

Tue, 21 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
तीन घरेलू सिलेंडर जब्त, 14 किलो मीट किया नष्ट
एलपीजी की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
खाद्य आपूर्ति विभाग की एक टीम ने मंगलवार को संगड़ाह में दबिश दी। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ताज मोहम्मद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने संगड़ाह बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

निरीक्षण की भनक लगते ही कुछ दुकानदार कुछ समय के लिए दुकानों से चंपत हो गए। विभाग के औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों से तीन घरेलू सिलेंडर जब्त किए। जबकि, मांस की दुकानों का निरीक्षण भी किया। मांस की दुकानों में रेट लिस्ट न लगाए जाने से विभागीय टीम ने 14 किलोग्राम मीट अपने कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


विभाग ने मंगलवार को मीट की दुकानों का निरीक्षण करने के साथ-साथ दुकानों में व्यावसायिक सिलेंडरों की जगह इस्तेमाल किए जा रहे घरेलू सिलेंडर भी कब्जे में लिए। साथ ही कई दुकानदारों को कड़ी हिदायतें देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ताज मोहम्मद ने बताया कि संगड़ाह में चल रही कई मांस की दुकानों पर विक्रेताओं ने मूल्य सूची नहीं लगाई थी। साथ ही कई होटल व ढाबों में गैर कानूनी रूप से संचालित घरेलू सिलेंडर का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को पहले भी इस संदर्भ में अवगत कराया गया था। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि यदि आगामी समय में अनियमितताएं पाई गईं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed