फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पेंशन लेकर लौट रहे बुजुर्ग को बाइक सवारों ने लूटा

पेंशन लेकर लौट रहे बुजुर्ग को बाइक सवारों ने लूटा

Tue, 05 Feb 2019 10:14 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
पेंशन लेकर लौट रहे बुजुर्ग को बाइक सवारों ने लूटा
loot - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के धौलाकुआं इलाके में एक बुजुर्ग के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। धौलाकुआं से अपनी पेंशन लेकर लौट रहे बुजुर्ग को दो शातिरों ने सुंकर पुल पर रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। लातों से हमला करने के बाद शातिर बुजुर्ग की कमीज की जेब से पेंशन के पैसे निकाल कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोंनों शातिरों को दबोच लिया है। अदालत में पेश करने पर दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक धौलाकुआं क्षेत्र के गांव रामपुर भारापुर निवासी गोपाल सिंह (102) ने माजरा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को वह धौलाकुआं पोस्ट ऑफिस गए थे। यहां वह अपनी पेंशन की राशि (4000 रुपये) लेकर वापस घर की तरफ लौट रहे थे। रामपुर भारापुर जाते समय सुंकर पुल को उन्होंने पार किया ही था कि भारापुर की ओर से एक बाइक आई। बाइक पर दो युवक सवार थे। इनमें से एक युवक एकदम से उतरा और गोपाल सिंह की छाती पर अपनी लात से जोर का प्रहार किया। इससे बुजुर्ग नीचे गिर या। आरोपी युवक ने बुजुर्ग की कमीज की जेब में रखी राशि निकाली और दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इनमें से धौलाकुआं निवासी युवक को बुजुर्ग ने पहचान लिया। माजरा पुलिस ने शिकायत मिलने के छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों साहिल उर्फ फौजी पुत्र सुनील निवासी धौलाकुआं तथा अजय कुमार पुत्र काका राम निवासी भारापुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दोनों से बुजुर्ग गोपाल सिंह से उड़ाई नकदी भी बरामद कर ली गई है। उधर, डीएसपी पांवटा सोम दत्त ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लूटपाट मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से राशि भी बरामद कर ली गई है। धौलाकुआं निवासी आरोपियों साहिब उर्फ फौजी और अजय कुमार को अदालत में पेश किया गया। अदालत से दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed