{"_id":"5ab270324f1c1bbd758b6a6e","slug":"11521643570-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने की आशंका : सुलोचना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने की आशंका : सुलोचना
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा में बीते रविवार को नव विवाहिता के कथित आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बुधवार को पांवटा पहुंचे मायके वालों ने दहेज व मानसिक रूप से तंग करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने की आशंका जताई है। साथ ही इस मामले में मौके से साक्ष्य मिटाने व जांच टीम पर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए हैं।
मृतक एकता के परिजन समेत लाडवा से दर्जनों ग्रामीण बुधवार को पांवटा पुलिस थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग रखी है। हरियाणा के लाडवा बन निवासी मृतक नवविवाहिता एकता के पिता सुरेश कुमार, मां सुलोचना रानी, दादी सरोजबाला, भाई राघव, सुनील, मुकेश, बहन सुनीता, प्रकाशो, वंदना, पुष्पा, सुभाष चंद्र व पंच राजेश कुमार ने कहा कि नवंबर 2017 में एकता (25) का पांवटा में वरुण से विवाह हुआ।
परिजनों ने कहा कि कुछ दिन पहले बेटी ने फोन पर कहा था कि ससुराल वाले तंग कर रहे थे। दहेज के नाम पर मानसिक रूप से भी परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि रात को दूध में कुछ नशीला पदार्थ भी मिलाया जाता था। भाई का कहना है आत्महत्या की बात मनगढंत है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले शव को अस्पताल पहुंचा दिया गया। मौके पर कोई चुन्नी नहीं लटकी थी, न ही पंखे को कोई नुकसान है। परिजनों ने राजनीतिक दबाव के चलते मामला दबाने का आरोप लगाया है। बता दें कि विगत रविवार को पांवटा बाईपास के समीप हरियाणा लाडवा की नवविवाहिता एकता(25) पत्नी वरुण ने कथित आत्महत्या कर ली थी। ससुराल वालों का कहना था कि छत से कपड़े सुखा कर नीचे उतरी। अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। आईपीसी की धारा-306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके से पुलिस जांच टीम को सुसाइड नोट मिला था जिसमें एकता ने किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि लड़की को विवाह से कुछ समय पहले डेंगू हुआ था। मामले से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है। मायके व ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले की गहनता से जांच चल रही है।