फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चोरी की वारदात से सहमे कमाहांवासी

चोरी की वारदात से सहमे कमाहांवासी

Wed, 27 Mar 2019 08:18 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 27 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
चोरी की वारदात से सहमे कमाहांवासी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की बजगा पंचायत के कमाहां गांव में हुई लाखों की चोरी की वारदात के बाद दहशत का माहौल है। कमाहांवासी इस वारदात से सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस महकमे से चोरी को अंजाम देने वाले नकाबपोश लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

बजगा पंचायत प्रधान धनवीर सिंह और बागथन पंचायत प्रधान बाबूराम ने बताया कि क्षेत्र में हो रहीं चोरी की घटनाओं से डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कमाहां गांव में चौकीदार को बांधकर अज्ञात लुटेरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वह हैरान करने वाली है। चौकीदार पिछले 40 साल से एक परिवार के सदस्य की तरह रह रहा है। उन्होंने बताया कि नकाबपोशों ने पहले चौकीदार से मारपीट की। इसके बाद उसे बंधक बनाकर लाखों के आभूषणों व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पुलिस प्रशासन से अनुरोध करेंगे कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाएं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। क्षेत्रवासी हरिनंद शर्मा, शिवदत्त शर्मा, नागेंद्र शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य तेजवीर शर्मा, संजीव शर्मा, वेद प्रकाश, वीरेंद्र दत्त, विजय शर्मा, रोशन लाल शर्मा व देव स्वरूप शर्मा ने बताया कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस प्रशासन शीघ्र पकड़ कर उचित कार्रवाई अमल में लाए।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी अशोक कुमार नेगी ने बताया कि पुलिस दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed