फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बातापुल के समीप पार्क किया ट्रक चोरी

बातापुल के समीप पार्क किया ट्रक चोरी

Mon, 03 Dec 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बातापुल के समीप पार्क किया ट्रक चोरी
बातापुल के समीप खड़ा किया ट्रक चोरी
विज्ञापन

अपने स्तर पर तलाश के बाद दर्ज करवाई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के बातापुल के समीप शातिर चोर गिरोह ने ट्रक को चुरा लिया है। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद ट्रक के मालिक ने चोरी का मामला दर्ज करवा दिया है। पांवटा पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा के गांव भांटावाली निवासी गुरविंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि 28 नवंबर को ट्रक के चालक ने बाता पुल के समीप वालिया पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक को पार्क किया था। जब चालक एक दिसंबर को वापस आया तो मौके से ट्रक गायब मिला। अपने स्तर पर ट्रक का पता करने का प्रयास किया गया लेकिन ट्रक का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद ट्रक मालिक ने ट्रक चोरी का मामला पांवटा पुलिस थाने में दर्ज करवा दिया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि भांटावाली निवासी ट्रक मालिक गुरविंद्र सिंह की शिकायत पर ट्रक चोरी मामले की जांच की जा रही है। इसके बारे में साथ लगते राज्यों, आसपास के पुलिस थानों और चौकियों में भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed