फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरियाणा की सीमा के जंगल क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म

हरियाणा की सीमा के जंगल क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म

Fri, 26 Oct 2018 09:32 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा की सीमा के जंगल क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म
हरियाणा के लिए जरूरी
विज्ञापन

*****************
हरियाणा की सीमा के जंगल में महिला से दुष्कर्म
हरियाणा से दबोचे दोनों आरोपी, रिमांड पर भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा-हिमाचल की सीमा के साथ लगते जंगल में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने बताया कि पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद महिला राशनकार्ड में दूसरे पति का नाम दर्ज करवाने गई थी। इस दौरान दो लोग उसे एक कार में बिठाकर हिमाचल के पांवटा लालढंाग के जंगल की तरफ लेकर पहुंचे, जहां आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। मुश्किल से पीड़िता किसी तरह पांवटा थाना पहुंची और पांवटा थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद दोनों आरोपियों की जांच टीम ने तलाश शुरू कर दी। जांच टीम ने दोनों आरोपियों को यमुनानगर के खिजराबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया। दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा के खिजराबाद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अदालत से पांच दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed