{"_id":"5a50e07c4f1c1b0a788b6fe5","slug":"111515249788-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप गरारी की चपेट में आया आईपीएच कर्मी, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंप गरारी की चपेट में आया आईपीएच कर्मी, गंभीर घायल
Updated Sat, 06 Jan 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंप गरारी की चपेट में आया आईपीएच कर्मी, गंभीर घायल
बड़ोन पंप हाउस में ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
आईपीएच विभाग का एक कर्मचारी पंप गरारी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। विभाग के कर्मचारी को सिविल अस्पताल ददाहू में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, रेणुका पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विभाग के बड़ोन गांव स्थित पंप हाउस में ड्यूटी के दौरान छोऊ भोगर निवासी विजय सिंह (48) अचानक पंप गरारी की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि पंप हाउस में ड्यूटी करते वक्त विजय सिंह का पांव फिसल गया। इसके बाद कर्मी के गले में बंधा मफलर पंप गरारी में फंस गया, जिससे कर्मी पंप की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया।
उधर, विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुमेंद्र कुमार ने बताया कि आईपीएच का लाइनमैन शुक्रवार शाम को बड़ोन पंप हाउस पर ड्यूटी दे रहा था। जब वह पंप चालू करने गया तो वह पांव फिसलने से पंप पर गिर गया। कर्मी के चिल्लाने पर बड़ोन गांव के कुछ लोगों पंप हाउस पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस हादसे के बाद रेणुका पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
-----------योगेंद्र, हितेश