फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध खनन करते पकड़े दो ट्रक, ठोका जुर्माना

अवैध खनन करते पकड़े दो ट्रक, ठोका जुर्माना

Thu, 25 Apr 2019 09:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करते पकड़े दो ट्रक, ठोका जुर्माना
राजपुर (सिरमौर)। खनन माफिया पर वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ताजा घटनाक्रम में विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र भगानी में अवैध खनन करते हुए दो ट्रक पकड़े हैं। दोनों चालकों से 70,800 रुपये जुर्माना वसूला गया। गौरतलब है कि यमुना नदी में अवैध खनन रोकने के लिए पांवटा वन मंडलाधिकारी के निर्देशानुसार टीम का गठन हुआ। टीम की बागडोर वन खंड अधिकारी मोहन चौहान को मिली। टीम को सूचना मिली कि उत्तराखंड राज्य के दो ट्रक रेत-बजरी का खनन करने के लिए हिमाचल की सीमा में घुसे हैं। वीरवार को पुरुवाला-किल्लौड मार्ग पर खोदरी माजरी वन बीट में यमुना नदी के समीप विभाग की टीम ने पूरी योजना के साथ अचानक दबिश दी। इस दौरान रेत-बजरी लेकर जा रहे दो ट्रकों को दबोचा गया। दोनों ट्रक चालकों पर 70800 रुपये जुर्माना ठोका। वन परिक्षेत्राधिकारी भगानी मोहन सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है। इस टीम में वन रक्षक वीरेंद्र, अर्जुन, सचिन, धनवीर, वन कर्मी किशन सिंह, सुंदर लाल, बहादुर सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed