{"_id":"5c30e83abdec2257057f37cc","slug":"101546709050-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माईनाबाग में खाई में गिरा टिपर, चालक और क्लीनर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माईनाबाग में खाई में गिरा टिपर, चालक और क्लीनर घायल
ददाहू (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह में एक टिपर के गहरी खाई में गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संगड़ाह पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उपमंडल संगड़ाह के तहत माईनाबाग में टिपर एचपी 71-4646 गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक शशिपाल और क्लीनर सुशील ठाकुर बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर हालत में सुशील को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिन इसी मार्ग पर एक टिपर गहरी खाई में गिरने से एचआरटीसी के परिचालक समेत चालक की मौत हो गई थी। दूसरे ही दिन इसी मार्ग पर फिर हादसा हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल धोलटा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।