{"_id":"5fb16eae8ebc3e9bfb48887f","slug":"crime-nahan-news-sml351533028","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बेसुध मिला व्यक्ति, मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बेसुध मिला व्यक्ति, मृत घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। मानवा धनेश्वर सड़क मार्ग पर रविवार को सुरेंद्र पाल पुत्र निर्मला देवी निवासी सनौरा बेसुध हालत में मिला। सुरेंद्र पाल के पुत्र ने उनको सड़क पर बेसुध पड़ा देखा जिसकी सूचना उसने लोगों को दी। इसके बाद लोगों ने सुरेंद्र पाल (37) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामला उपचार के लिए लाया जहां चिकित्सक न होने के कारण उसे निजी डॉक्टर को दिखाया गया जिसने उसे मृत घोषित किया।
मृतक के मामा बेलीराम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल राजगढ़ में लाकर पोस्टमार्टम करवाया और शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार वह गत रात्रि 8 बजे घर से गया था। बताया जा रहा है कि वह शराब का सेवन भी करता था। रात्रि के समय घर से हमेशा बाहर ही रहता था। परिजनों ने कोई आशंका नहीं जताई है, इसलिए पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है।
------------------