फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 12 Oct 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा से बद्रीपुर मैनकाइंड मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है। एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर लौट रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे संतोषगढ़ के एक युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए युवक को हालांकि लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जसविंद्र सिंह निवासी गांव संतोषगढ़ डाकघर पुरुवाला थाना माजरा तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि रविवार देर शाम को छोटा भाई सुखविंद्र सिंह (19) बाइक (एचपी 17ई 6483) में दवाई और अन्य सामान लेने बद्रीपुर चला गया था। देर रात को मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि किशनपुरा-पांवटा मार्ग पर मैनकाइंड इकाई से कुछ ही दूरी पर सड़क हादसा हुआ है जिसमें उनका भाई बुरी तरह से घायल हुआ है। घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया है। इसके बाद जसविंद्र सिंह अपने पिता तथा अन्य दोस्तों के साथ पांवटा साहिब अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों को बताया कि हादसे में घायल की मृत्यु हो चुकी है। कोई अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया है। मृतक के सिर में गहरी चोट लगी हुई थी। दाहिनी कलाई के पास की हड्डी भी टूटी हुई थी। पांवटा थाना पुलिस टीम ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आईपीसी की धारा-279, 337, 304 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा-187 के तहत मामला दर्ज कर सड़क छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed