फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

नाहन में धूं-धूं कर जला टैंपो, दो लाख का नुकसान

Fri, 09 Oct 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
नाहन के दो सड़का में आग लगने से जलता टैंपो। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शहर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर दोसड़का के समीप वीरवार रात एक चलते टैंपो (छोटा हाथी) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टैंपो जलकर राख हो गया। वहीं, टैंपो चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि चालक की जान बच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर दोसड़का के समीप वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे कालाअंब की ओर जाते वक्त एक छोटा हाथी धूं-धूं कर जल उठा। टैंपो में भड़की आग देख तुरंत चालक ने टैंपो से बाहर कूदकर जान बचाई। इस घटना में टैंपो मालिक स्वाम कुमार निवासी नालागढ़ को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके तुरंत बाद अग्र प्रशामक कुलदीप कुमार, प्रशामक रमेश कुमार, राजेश, विजय, चालक राजेश, गृह रक्षक भूपेंद्र सिंह आदि फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अधिकतर टैंपो जल चुका था। उधर, अग्निशमन नाहन केंद्र के लीडिंग फायरमैन कुलदीप कुमार ने बताया कि टैंपो को आग लगने से वाहन मालिक को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed