फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

भूमि विवाद को लेकर हाथापाई में महिला घायल

Tue, 14 Jul 2020 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के घुतनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हाथापाई में एक महिला घायल हो गई है। हाथापाई के दौरान वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में पांवटा थाना पुलिस टीम में क्रास प्राथमिकी दर्ज हुई है। पांवटा बातामंडी के ग्राम घुतनपुर निवासी अमनप्रीत कौर पत्नी हरदीप सिंह ने शिकायत में कहा कि 11 जुलाई को सुखविंद्र सिंह अपने परिवार के सदस्य के साथ घुतनपुर में उनकी जमीन खसरा नंबर 67, रक्बा तादादी 4-11 बिस्वा में ट्रेक्टर लगाकर बिजाई की तैयारी कर रहा था। जब उन्हें रोका तो उसके साथ हाथापाई के दौरान दाहिनी आंख के नीचे और शरीर में गुम चोटें आई हैं। इस हाथापाई के दौरान इन लोगों की वीडियो भी बनाई जा रही थी, तो मोबाइल फोन इसके हाथ से छीन लिया था।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष ने घुतनपुर में धान की रोपाई को लेकर गालीगलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। घुतनपुर निवासी शिकायतकर्ता मनप्रीत कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह ने पुलिस थाने में दी शिकायत में कहा है कि इसके ससुर हरबंस सिंह पुत्र स्व. नागेंद्र सिंह की मौजा घुतनपुर में खसरा नंबर 44, 48 व 67 मे 11-5 बीघा के मुश्तरका खाता में हिस्सेदार मालिक कब्जा धारक व काश्तकार हैं। 11 जुलाई को जब सुखविंदर सिंह परिवार के सदस्यों के साथ इस भूमि में काम करने और धान की पौध लगाने की तैयारी में थे, तो तरण सिंह और उसकी बेटी अमनप्रीत कौर मौके पर आई। खेतों में काम करने से रोकने लगी जिसकी पुलिस को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर आकर दोनों पक्षों को लड़ाई झगड़ा न करने और भूमि के कागजात पेश करने की हिदायत दी। इस पर दोनों ही पक्ष सहमत हो गए थे। जब सुखविंदर सिंह भूमि के कागजात लेने पटवारी के पास गए तो उसके बाद अमनप्रीत कौर और उसका नौकर कमलजीत दोबारा मौके उपरोक्त खेत में आए और अमनप्रीत कौर इनकी वीडियो बनाने लगी। गालीगलौज करने लगी कि यदि इस खेत में धान की फसल बिजी तो एक-1 करके कृपाण से मार दूंगी और मौका पर उत्तेजित होकर आई और हाथापाई करने लगी। इस कारण उसे बाएं बाजू और शरीर के अन्य भागों में गुम चोटें आई हैं।
उधर, डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed