फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

अवैध शराब की 2 भट्ठियां और 200 लीटर लाहण की नष्ट

Wed, 20 May 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
crime
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा वन मंडल की गोजर बीट में अवैध शराब की भट्ठियां और लाहण नष्ट की गई। बुधवार को वन विभाग की टीम ने छापामारी शुुरू की। इससे पहले माजरी बीट में भी भारी मात्रा में लाहन नष्ट की गई थी। डीएफओ पांवटा को सूचनाएं मिल रही थीं जिसमें वन क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार फलने फूलने का बात कही गई। इसके बाद बीओ वाहिद, वन रक्षक ज्योति, वीरेंद्र सिंह, वन कर्मी बहादुर सिंह व मोही राम की टीम ने गोजर बीट के संवेदनशील स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान 2 अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां तथा 200 लीटर वाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले टीम ने 5 मई को माजरी बीट में अवैध कच्ची शराब की 9 भट्ठियां तथा 5000 लीटर लाहन को नष्ट किया था। उधर, डीएफओ पांवटा कुणाल अंगिरश ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वन्य क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed