{"_id":"612fc2568ebc3eb6242a5824","slug":"crime-inrmaur-nahan-news-sml382381164","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति व परिजनों के खिलाफ दर्ज करवाया मारपीट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पति व परिजनों के खिलाफ दर्ज करवाया मारपीट का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। माजरा थाना में एक महिला ने पति और अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है। मिश्रवाला निवासी पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि 2017 में उसका निकाह शमीम से हुआ जो दवा इकाई में काम करता था। वह परिवार के साथ मिश्रवाला में रहते थे। उसके बाद पातलियों अपने नए मकान में रहने लगे।
महिला का आरोप है कि 29 अगस्त को पति ने फर्नीचर बेचने को लेकर हुई बहस के बाद उससे मारपीट की गई जिसमें उसको चोट आई। शिकायतकर्ता ने कहा कि इसकी जानकारी उसने अपने मायके में दी। जब मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी और परिजनों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
शिकायत मिलने के बाद एएसआई माधोराम की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर शमीम समेत आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-498 और 506 के तहत मामला दर्ज कर माजरा थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।