{"_id":"6154a8428ebc3e058c2ef180","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3856039136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे जाम करने पर चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे जाम करने पर चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
crime in sirmaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। दिल्ली गेट और यशवंत चौक पर मंगलवार रात करीब तीन घंटे तक नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अलावा गैर कानूनी सभा के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों में चार की पहचान की है। अन्य कई लोगों की शिनाख्त भी की जा रही है।
बता दें कि मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पहले दिल्ली गेट के समीप रास्ता रोका। इसके बाद यशवंत चौक पर जाम लगा दिया। नेशनल हाईवे पर लगे जाम को खोलने के लिए पुलिस दल मौजूद रहा। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने के प्रयास करती रही। तकरीबन तीन घंटे बाद साढ़े 12 बजे कार्यकर्ताओं ने यशवंत चौक से जाम हटाया। इस दौरान कई वाहन जाम में फंसे रहे। इससे आम लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
हिंदू जागरण मंच के प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कालीस्थान तालाब के समीप हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं से पुलिस ने गश्त के दौरान बदसलूकी की। इसके बाद भारी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली गेट पहुंचे, जहां जाम लगाया। इस प्रदर्शन में 100 के करीब युवक शामिल रहे। एसपी सिरमौर ओमापति जमवाल ने चार लोगों पर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।