फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

यमुना नदी में अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर पकड़े

Tue, 31 Aug 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पांवटा के गोरखूवाला में यमुना नदी से अवैध खनन करते दबोचा ट्रैक्टर। - फोटो : NAHAN
पुरुवाला (सिरमौर)। बरसात के दिनों में नदी नालों में सक्रिय हुए खनन माफियाओं पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खनन विभाग ने सिंघपुरा पुलिस की सहायता से अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को मौके पर दबोचा।
विज्ञापन

विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर संचालकों पर 12 हजार रुपये का जुर्माना ठोका। जबकि, एक मामला अदालत भेजा। खनन निरीक्षक मंगतराम शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से विभाग को गोरखुवाला और सिंघपुरा में यमुना नदी किनारे अवैध खनन की गुप्त सूचनाएं मिली थीं, जिस पर विभाग की टीम ने सिंघपुरा पुलिस के साथ औचक छापामारी की। छापामारी के दौरान अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टरों को मौके पर दबोचकर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अवैध खनन करते पकड़े गए दो ट्रैक्टरों से मौके पर ही 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया तो वहीं एक मामला आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिरमौर खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि बरसात के मौसम में कुछ अवैध खनन करने वाले सक्रिय हो गए हैं जिन पर विभागीय कार्रवाई अमल लाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई नदी के किनारे अवैध खनन करते हुए दिखे तो उसकी सूचना विभाग को जरूर दें ताकि अवैध खनन को रोका जा सके। उन्होंने अवैध खनन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक से अधिक बार अवैध खनन करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed