{"_id":"611a75ab8ebc3e43162da6c2","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3805440169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती गाड़ी का दरवाजा खुलने से गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती गाड़ी का दरवाजा खुलने से गिरी महिला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत सोलन-नौहराधार सड़क पर चलती गाड़ी का दरवाजा खुल जाने से एक गर्भवती महिला गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पति और बेटी के साथ नौणी से नौहराधार की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह प्रेमपाल पुत्र हेतराम निवासी नौहराधार अपनी पत्नी मंजू और बेटी के साथ सोलन के नौणी से नौहराधार आ रहे थे। खालटू नामक स्थान पर पहुंचते ही अचानक पिकअप का दरवाजा खुला और महिला पिकअप से बाहर सड़क पर गिर गई। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला पांच महीने की गर्भवती भी थी। घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ लाया। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
---------------