फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

नशे में धुत युवक यमुना में कूदा, गोताखोरों ने निकाला

Sun, 01 Aug 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पांवटा साहिब ( सिरमौर)। पांवटा साहिब में एक युवक ने नशे में धुत होकर यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में युवक की किसी युवती से दोस्ती हुई थी। अब दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी से दुखी होकर युवक ने नशा करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि यमुनाघाट पर प्रशासन ने गोताखोर तैनात कर रखे हैं। गोताखोरों ने उसे तुरंत नदी से बाहर निकाला और पुलिस के हवाले किए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देर शाम वार्ड नंबर पांच के रहने वाले एक युवक (22) ने उफनती नदी में छलांग लगा दी। यमुनाघाट की तरफ पहुंचे युवक ने नशा किया हुआ था। नशे में होने पर गोताखोर ने उसे रोक लिया। फिर वह मंदिर की तरफ जाने लगा। अचानक नदी में छलांग लगा दी। प्रशासन की तरफ से तैनात गोताखोरों पंकज, अभिमन्यु और प्रदीप ने युवक को बचा लिया। इस दौरान गोताखोरों को हल्की चोट भी आई। किसी तरह से गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। इसी बीच पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान पता चला कि युवक की सोशल मीडिया पर बाहरी राज्य की किसी लड़की से दोस्ती हुई थी। आपसी बातचीत होती रही। अब किसी कारण बातचीत बंद है। इसलिए नशा कर युवक ने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि लोकल गोताखोरों ने युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। युवक नशे में था। युवक को परिजनों कर हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed