फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

नाबालिग से दुराचार करने के आरोप का मामला दर्ज

Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के एक नाबालिग बच्चे ने दुराचार करने के आरोप लगाए हैं जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों पर दुराचार के बाद डराने धमकाने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पांवटा थाना पुलिस टीम ने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के साथ मिल कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा क्षेत्र के एक नाबालिग बच्चे ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने इसके साथ दुराचार किया है। पीड़ित का कहना है कि मंडी समिति पांवटा साहिब में कार्य के लिए आता रहता था। इस दौरान कुछ लोग जबरन दुराचार करते रहे हैं। इसके बाद किसी को भी बताने पर जान से मारने तक की धमकियां देते हैं। आरोपी उसे कुछ पैसे भी थमा देते थे।
विज्ञापन

नाबालिग का कहना है कि दुराचार करने वालों को सामने आने पर पहचान सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गहनता से तफ्तीश में जुट गई है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed