फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

670 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Sat, 24 Jul 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
crime in sirmaur
संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति से 670 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। संगड़ाह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी हरिपुरधार की टीम गश्त के दौरान कुपवी सड़क पर दियुड़ी मोड़ (रौधार) के पास मौजूद थी।
विज्ञापन

इसी बीच खड़ाह गांव की ओर से एक व्यक्ति अपने हाथ में एक प्लास्टिक का बोरा उठाकर हरिपुरधार की ओर आ रहा था जो मोड़ पर अचानक पुलिस टीम को देखकर घबराकर पीछे मुड़ने लगा। लिहाजा, शक होने पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को मौके पर काबू किया। आरोपी की पहचान निक्काराम निवासी गांव बौरा, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी (शिमला) के तौर पर की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बोरे को खोलकर चैक किया तो बोरे के भीतर से एक पॉलिथीन से 670 ग्राम चरस बरामद की। इस पर पुलिस थाना संगड़ाह में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संगड़ाह पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed